Maharajganj नौतनवा: लाइमलाइट मेरी नई पहचान गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम शुरु

Maharajganj नौतनवा: लाइमलाइट मेरी नई पहचान गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम शुरु

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
लाइमलाइट मेरी नई पहचान के तहत गुड्डू खान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नौतनवा द्वारा आयोजित आज व्हाइट हाउस मैरिज हॉल में जिला स्तरीय एक दिवसीय संगीत प्रतियोगिता का का उद्घाटन अब से कुछ ही क्षणों में होने वाला है।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महाराजगंज जिले के कोने कोने से बच्चे, युवा, बुजुर्ग उपस्थित हो रहे हैं।
लाइमलाइट मेरी नई पहचान नामक संगीत प्रतियोगिता के आयोजक नौतनवा चेयरमैन गुड्डू खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 5 वर्ष से लेकर 17 वर्ष और 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के लोग भाग ले रहे हैं । बच्चो, युवाओ को संगीत के लिए मंच दिया जा रहा है । वह संगीत के क्षेत्र में भी अपनी एक नई पहचान बनायेंगे और इस मंच के माध्यम से नगर और जिले का नाम रोशन करेंगे।
श्री खान ने नौतनवा के युवा समेत गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित होने के लिए अपील किया है। (महाराजगंज उत्तर प्रदेश)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे