नौतनवा लाइमलाइट मेरी नई पहचान गायन प्रतियोगिता में बच्चो ने मचाये धमाल।

नौतनवा लाइमलाइट मेरी नई पहचान गायन प्रतियोगिता में बच्चो ने मचाये धमाल।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
लाइमलाइट मेरी नई पहचान के तहत गुड्डू खान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नौतनवा द्वारा आज व्हाइट हाउस मैरिज हॉल में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय संगीत प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर धमाल मचाये।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीमावर्ती जिला रुपन्देही नेपाल तथा महाराजगंज जिले के कोने कोने से बच्चे, युवा, बुजुर्ग करीब 225 प्रतिभागी उपस्थित होकर प्रतिभाग किया।
रविवार की दोपहर से चल रहे लाइमलाइट मेरी नई पहचान नामक संगीत प्रतियोगिता में जूनियर सीनियर संगीतकार कलाकारो ने संगीत के माध्यम से जमकर धमाल मचाया। प्रतियोगिता में 5 वर्ष से लेकर 17 वर्ष और 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के लोगो ने भाग लिया ।
इस मौके पर विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी ने कहा कि “हमारे जिले में ऐसी बहुत सी अनूठी प्रतिभाएं अभी छिपी हुई है जो अपने जिले का नाम रोशन कर सकते है बस उन्हें जरूरत है एक सही दिशा और मंच की जिसका आगाज आज चेयरमैन नौतनवा ने कर दिया है।
चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को यूपी स्तर के संगीत प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार किया जाना है और संगीत के क्षेत्र में भी अपनी एक नई पहचान बनायेंगे और इस मंच के माध्यम से नगर और जिले का नाम रोशन करेंगे।
श्री खान ने यह भी कहां कि “इस मंच पर कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया,और मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि इसमें चयनित कलाकारों को आगे इससे भी बड़ा मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम के जूरी की टीम में डॉ0 रविश श्रीवा0 फ़िल्म एक्टर व फ़िल्म लेखक, डेनियल जोशुआ म्यूजिक डायरेक्टर,अध्यक्ष रिम इण्डिया सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, और उत्तकर्ष इंटरनेशनल सिंगर, और कमेंटेटर के रूप में श्रीमती एलिजाबेथ भगत संगीत विशारद तबला व श्रीमती नायला खान पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नौतनवा रही। एंकरिंग का कार्य राजेश ब्वाएड एन्ड जानसन जोसुआ ने सफलता पूर्वक किया। जबकि गायन प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाने के लिए सुधीर त्रिपाठी चेयरमैन नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि समाजसेवी नंदलाल जायसवाल रितेश कुमार डिप्युटी कमांडेंड SSB, रामरूप जायसवाल वीरेन्द्र कुमार राव अधिशासी अधिकारी न0पा0प0 नौतनवा,पवन वेरिवाला,वीरेन्द्र तिवारी, विजय श्रीवास्तव,अनुज राय, ज्ञानेश सिंह, विवेक शुक्ला, तूल बहादुर थापा के अलावा सम्मानित सभासद गण उपस्थिति रहे।

नौतनवा लाइमलाइट मेरी नई पहचान गायन प्रतियोगिता में बच्चो ने मचाये धमाल। नौतनवा लाइमलाइट मेरी नई पहचान गायन प्रतियोगिता में बच्चो ने मचाये धमाल।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे