नौतनवा में भाजपा ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोक सभा संयोजक समीर त्रिपाठी ने गांधी चौक पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
इसके उपरांत अस्पताल तिराहे पर शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । विजय संकल्प रैली आगे बढ़ते हुए छपवा चौराहे पर स्थित शहीद पूरन बहादुर थापा के चित्र पर माल्यार्पण किया ।
उसके बाद रैली मुड़ीला चंडीथान संपत्तिहा,अड्डा बाजार, रामनगर खोरिया, रतनपुर , सहित अन्य चौराहों से गुजरते हुए नौतनवा में समापन किया गया।
विजय संकल्प बाइक रैली को संबोधित करते हुए समीर त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। पूरे देश में गरीबों के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं केंद्र एवं प्रदेश सरकारों ने चला रखी है जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के परखच्चे उड़ा दिए । उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आज खिसियानी बिल्ली की तरह उलल जलूल बातें भी कर रहा है। रैली में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री परदेसी रविदास, जिला मंत्री प्रदीप सिंह, बबलू सिंह ,मंडल अध्यक्ष नन्हे सिंह, जगदीश गुप्त ,सभासद चंदन चौधरी ,चंदन सिंह, ऋषिकेश अग्रहरि, प्रेम सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





