हाई ब्लड प्रेशर में भूलकर भी न करें ये काम,शरीर को होगा नुकसान

हाई ब्लड प्रेशर में भूलकर भी न करें ये काम,शरीर को होगा नुकसान

1

हाई ब्लड प्रेशर

अस्‍वस्‍थ जीवनशैली और तनाव के चलते आज कल लोगों को कम उम्र में ही उच्‍च रक्‍तचाप यानी की हाई ब्‍लड प्रेशर की बीमारी की समस्‍या देखी जा रही है। इस बीमारी में जहां रोगी का ब्‍लड प्रेशर 140/80 से अधिक हो जाता है वहीं रोगी का सिर चकराने लगता है। आंखों के आगे अंधेरा छाने लगता है और रोगी घबराहट महसूस करता है। इस रोग के चलते मरीज की जान तक जा सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर

2

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं उन्‍हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी जल्‍दी होती है। मोटे लोगों के दिल पर ज्‍यादा प्रेशर पड़ता है और हार्ट ब्‍लॉकेज ज्‍यादा प्रतिशत में होता है। केवल दवाइयां खा कर कुर्सी पर बैठे रहने से हाई ब्लड प्रेशर नहीं ठीक हो सकता।

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

3

शराब से परहेज

शराब पीने से शरीर में नार्मल तरह से ब्‍लड फ्लो नहीं हो पाता और यह ब्‍लड प्रेशर को भी बढ़ाता है। शराब वैसे भी शरीर के लिये कभी अच्‍छी नहीं रही क्‍योंकि यह विभिन्न अंगों के कार्य क्षमता पर प्रभाव डालती है। इसलिए आपके लिए अच्छा है कि आप शराब से दूरी ही बनाए रखें। 

शराब से परहेज

4

धूम्रपान से करें तौबा

धूम्रपान करने से ब्‍लड प्रेशर बहुत तेजी के साथ बढ़ता है। जिससे धमनियां कठोर बन जाती हैं और वह रक्त वाहिकाओं को चोट पहुंचाती हैं। अगर आपके परिवार में पहले से किसी को समस्या है और आपको नहीं, लेकिन आप धूम्रपान करते हैं तो इससे दूरी जरूर बना लें, अन्यथा आपको ये समस्या बहुत जल्दी होने का जोखिम रहेगा।

धूम्रपान से करें तौबा

5

सीमित मात्रा में सोडियम

सोडियम की अधिक मात्रा शरीर में पानी भर देती है जिससे हाइ ब्‍लड प्रेशर होने की समस्‍या और पैदा हो जाती है। जो लोग पहले से ही हाइ ब्‍लड प्रेशर के शिकार हैं, उन्‍हें नमक का प्रयोग खाने में कम करना चाहिये। अचार, नमकीन, सलाद में नमक, पकौड़ा आदि खाने से बचें। Image Source – Getty Images

सीमित मात्रा में सोडियम

6

तनाव से बचें

तनाव आपकी सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन है। अक्सर लोग पहचान नहीं पाते कि उनकी शारीरिक समस्याओं का कारण तनाव ही है। इसलिए बेकार का तनाव लेना बंद करें। रोज सुबह वर्कआउट, मेडिटेशन और कुछ ऐसे काम करने में मन लगाएं जिससे आपको खुशी मिलती हो। तनाव लेने से पचास तरह की बीमारियां होती हैं।

तनाव से बचें

7

खानपान का रखें ध्यान

ब्लड प्रेशर के लिए अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार इस बात पर जोर देना चाहिए कि क्या खाएं। उनके अनुसार दिनभर में एक किलो तक फल और सब्जियां, कार्बोहाइड्रेट और लो फैट दुग्ध और उनसे बन उत्पाद का सेवन करें। अगर आप अपने खानपान पर खास ध्यान देंगे तो आप इस समस्या पर काबू पा लेंगे।

खानपान का रखें ध्यान

8

वजन न बढ़ने दें

अधिक वजन या मोटापा हाई ब्लड प्रेशर में समस्या और बढ़ा देता है। इसलिए यदि आपको ये समस्या है तो अपने वजन पर नियंत्रण रखें। इसके लिए आप नियमित रूप से व्यायाम करें। अधिक वजन वालों को हाई ब्लड प्रेशर का अधिक नुकसान झेलना पड़ता है इसलिए अपना वजन न बढ़ने दें। 

वजन न बढ़ने दें
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे