नौतनवा : राजकीय पक्षी सारस घायल

नौतनवा : राजकीय पक्षी सारस घायल

इण्डो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क :
नौतनवा विकास खण्ड के रतनपुर से नहर वाले रोड पर मोतीपुर गाँव के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के बगल में नदी के किनारे उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस कल से ही घायल अवस्था में पड़ा है।

नौतनवा : राजकीय पक्षी सारस घायल

उसका एक पैर टूटा हुआ है। जिस कारण वह उड़ भी नही पा रहा है। जिससे घायल सारस को अन्य पक्षीयों तथा कुत्तों से खतरा बना हुआ है। घायल सारस की जानकारी नदी किनारे गए कुछ ग्रामीणों को हुई। सारस के मदद के लिए कुछ ग्रामीणों ने कोशिश की लेकिन घायल सारस के उग्र रूप से उसके पास नही जा सके। सारस की मदद के लिए अभी कोई विभागीय कर्मचारी के नही पहुचने से उसकी हालत खराब है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे