नौतनवा तहसील मे तीसरे भी चला आमरण अनशन
ग्राम सभा के गडढे और पोखरे के जमीन पर कब्जे के विरोध मे
नौतनवा @ महराजगंज
नौतनवा तहसील परिसर मे उपजिलाधिकारी नौतनवा कार्यालय पर महेश राव नामक एक ग्रामीण गुरूवार तीसरे भी आमरण अनसन पर बैठा रहा। उसका आरोप है कि नौतनवा विकास खण्ड के ग्रामसभा सिहोरवा मे गौरीशंर पुत्र जंगली तथा हरिहर पुत्र जालिम ग्राम समाज के गडढे और पोखरे के जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। उसका यह भी आरोप है कि ग्राम सभा के बंजर की तीन एकड भूमि पर फर्जी तरीके से एक ही परिवार के नाम भूमि पटटा किया गया है। वह अवैध है।ं हल्का लेखपाल के मिली भगत से तथा नौतनवा तहसील मे ही कार्यरत एक अन्य लेखपाल ने भी कुछ भूमि पर कब्जा जमा रखा है। उक्त लोगो के खिलाफ जब तक कार्यवाही नही हो जाता जब तक अमरण अनसन जारी रहेगा। इनके समर्थन मे सिहोरवा ग्राम सभा के ओमप्रकाश गिरी, राजेश गौतम, राकेश राव, विनोद राव, सहित दर्जनो ग्रामीण बैठे हुए है।





