सोनौली: 55 लारव के हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

सोनौली: 55 लारव के हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

सोनौली: 55 लारव रु०के हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा सोनौली के रोडवेज बस डिपो के पीछे पगडंडी मार्ग से नेपाल जा रहे एक नेपाली युवक के पास से जांच के दौरान एसएसबी और पुलिस की सयुक्त टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बरामद हेरोइन की कीमत 55 लाख रुपए बताया गया है।
शनिवार की तीन बजे एसएसबी कम्पनी कमांडर सोनौली अमित कुमार और चौकी प्रभारी भगवानपुर सुरेश चंद्र मिश्र अपने हमराही जवानों के साथ सरहद पर सयुक्त रूप से गस्त कर रहे थे इसी दौरान सोनौली बस डिपो के पीछे पगडंडी मार्ग पर टीम को देखकर एक युवक नेपाल की तरफ भागने लगा जिसे जवानों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और जांच में युवक की जेब से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।
पकड़े गये युवक ने पूछताछ में अपना नाम बीरबल चौधरी पुत्र सुमय चौधरी निवासी पुरैनी मान पकड़ी वार्ड नम्बर एक रूपनदेही नेपाल बताया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे