फेनी के आहट से सहमें कई राज्य

फेनी के आहट से सहमें कई राज्य

फेनी के आहट से सहमें कई राज्य
आई एन न्यूज
सोनौली/ नई दिल्ली डेस्क:
बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान फेनी शुक्रवार सुबह आठ से 10 बजे के बीच ओडिशा के पुरी, गोपालपुर व चंदबली के तट से टकराएगा। बताया गमा है की गुरुवार शाम को यह पुरी से 320 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। तट से टकराते वक्त हवा की रफ्तार 170 से 180 किमी व अधिकतम 200 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इससे उसकी विकरालता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बता दे की पिछले 43 सालों में अप्रैल माह में भारत के पड़ोसी समुद्री क्षेत्र में उठा इतनी तीव्रता का यह पहला तूफान है।
सूत्रो की माने तो उसका उसका असर पूर्वी अत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।
शुक्रवार की सुबह 6 बजे तेज आधी के साथ अंधेरा छाना एका एक कुछ ही क्षणो में मौसन में परिवर्तन होना उसका प्रभाव माना जा सकता है ।
बताते चले की ओडिशा के तट से आज सुबह टकराएगा 43 सालों का सबसे भीषण तूफान फेनी, सेना सतर्क, 223 ट्रेनें निरस्त
हालात से निपटने के लिए तीनों राज्यों में राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की 81 टीमों को तैनात कर दिया गया है। इनमें 4000 से ज्यादा जवान हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे