राहुल गांधी ने पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा को ड्रामा बताया

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा को ड्रामा बताया

आई एन न्यूड नई दिल्ली डेस्क :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा को ड्रामा बताया । एक ट्वीट कर राहुल गांधी ने लिखा है कि – इलेक्टोरल बॉन्ड से लेकर EVM, फिर चुनाव की तारीखें, नमो टीवी, मोदी आर्मी और अब केदारनाथ में ड्रामा। उन्होंने चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के सामने सरेंडर कर दिया है, यह पूरा देश जान चुका है। पहले चुनाव आयोग से लोगों को डर लगता था, उसकी इज्जत थी, लेकिन अब चुनाव आयोग कठपुतली बन कर रह गया है।
टीडीपी और टीएमसी ने भी चुनाव आयोग से पीएम मोदी की यात्रा को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है।
तृणमूल ने कहा,पीएम की यात्रा आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस और तेलुगूदेशम पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा के खिलाफ चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। दोनों पार्टियों का कहना है पीएम की यह यात्रा चुनाव आचासंहिता का उल्लंघन है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी में लिखा है कि सातवें चरण के तहत 19 तारीख को वोटिंग का आखिर दिन था लेकिन इससे पहले पीएम मोदी ने केदारनाथ-बद्रीनाथ की यात्रा की और इसे टेलीविजन पर भारी कवरेज मिला। यह चुनाव आचारसंहिता का पूरी तरह उल्लंघन है।
डेरेक ओब्रायन, सांसद, टी यम सी कहा कि पीएम की इस यात्रा का मीडिया द्वारा हर मिनट का जबरदस्त कवरेज किया गया। यह पूरी तरह वोटरों को डाइरेक्ट और इनडायरेक्ट तरीके से प्रभावित करने के लिए किया गया।
टीएमसी ने आरोप लगाया कि आचार संहिता का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन हो रहा है और चुनाव आयोग गूंगा-बहरा बना हुआ है। जबकि चुनाव आयोग सर्वोच्च संस्था है। इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आंख-कान मान जाता है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे