सूरत के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग से 20 छात्रों की मौत

सूरत के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग से 20 छात्रों की मौत

सूरत के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग से 20 छात्रों की मौत
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क; गुजरात के सूरत में शुक्रवार को तक्षशिला कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान आग और धुएं से बचने के लिए कुछ छात्रों ने तीसरी और चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाई। आग की चपेट में आने से करीब 20 छात्रों की मौत होने की खबर है। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है और गुजरात सरकार से बात करके हर संभव मदद देने को कहा है। जब कि
सीएम रूपाणी ने घटना की जांच के आदेश दिए है। साथ, ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का भी एलान किया है। मृतकों के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे