अधिशासी अधिकारी नौतनवा का फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले के खिलाफ केस दर्ज
अधिशासी अधिकारी नौतनवा का फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले के खिलाफ केस दर्ज
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क
फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ईयो नौतनवा के परिचितों से पैसे मांगने के मामले में नौतनवा पुलिस ने अधिशासी अधिकारी नौतनवा वीरेंद्र कुमार राव की तहरीर पर आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।
बता दे की नगर पालिका परिषद नौतनवा के अधिशासी अधिकारी बीरेंद्र कुमार राव के नाम से हैकरो ने एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों से पैसे मांगने का मामला प्रकाश में आया और उन्होंने नौतनवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ईओ ने अपनी फेसबुक आइडी पर पोस्ट शेयर कर लोगों को बताया है कि फेसबुक पर मेरी फर्जी आईडी बनाकर कुछ लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही है। ईओ की फर्जी आईडी से सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुई, नौतनवा कस्बा सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार ही गर्म हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दे की जालसाजों ने श्री राव के फेसबुक अकाउंट से व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर एक फर्जी आईडी बना ली। इसके बाद फर्जी फेसबुक आइडी की मदद से उनके दोस्तों को उसमें जोड़ा। जालसाजों ने ईओ के करीबियों एवं नगर के कई लोगों से पैसे की मांग की। इस संबंध में जब लोगों ने ईओ से बात की, तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
ईओ बीरेंद्र कुमार राव ने नौतनवा थाने में लिखित तहरीर दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर यदुनंदन यादव ने बताया कि ईओ बीरेंद्र कुमार राव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आइटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।








































