सोनौली बार्डर: नेपाल ने आयातित सामग्रियों पर उपयोग अवधि घटाया, व्यापारियों में हर्ष

सोनौली बार्डर: नेपाल ने आयातित सामग्रियों पर उपयोग अवधि घटाया, व्यापारियों में हर्ष

सोनौली बार्डर: नेपाल ने आयातित सामग्रियों पर उपयोग अवधि घटाया, व्यापारियों में हर्ष
आई एन न्यूज सोनौली बार्डर:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल ने भारत को एक बड़ी सौगात दी है। भारतीय खाद्य सामग्रियों व दवाओं के आयात के निर्धारित 75 प्रतिशत उपयोग अवधि (एक्सपायर डेट) को घटाते हुए 60 प्रतिशत कर दिया है। इसका सीधा लाभ दोनों देशों के कारोबार पर पड़ेगा। खासकर जीवनरक्षक दवाओं व खाद्य सामग्रियों का भारत से निर्यात बढ़ेगा। सरकार के इस निर्णय से भारतीय व्यापारियोंं में हर्ष
बता दे की नेपाल ने बिना किसी पूर्व सूचना के ही 17 जून को भारतीय सब्जी, फल, फूल व डिब्बा बंद दूध पर विषाक्त परीक्षण के बहाने प्रतिबंध लगा दिया। बिना जांच प्रमाणपत्र के फल-सब्जी नेपाल नहीं जा पा रही थी। इससे देखते ही देखते सोनौली सीमा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीमा पर लैब न होने से जांच रिपोर्ट काठमांडू से आने में दो से तीन दिन लग रहा था। ऐसे में हरी सब्जियां, फल और फूल सड़ने लग रहे थे।
इस मनमानी रोक का असर नेपाल में भी दिखा। वहां सब्जी व फलों के दाम आसमान छूने लगे। इस बीच भारतीय दूतावास ने प्रतिबंध हटाने के लिए नेपाल सरकार पर दबाव बनाया। वहां भी हालात विकट होते देख सरकार ने करीब नौ महीने तक विषाक्त परीक्षण रिपोर्ट पर रोक लगा दी। तय हुआ कि सीमावर्ती सभी कस्टम कार्यालयों में लैब और कर्मचारियों की तैनाती होने पर जांच व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके बाद सीमा से वाहनों का जाम समाप्त हुआ और नेपाल को भी महंगाई से राहत मिली।
सोमवार को नेपाल सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने भारत से आयातित सामग्रियों पर उपयोग अवधि घटा दी। पहले 75 प्रतिशत उपयोग समय वाली खाद्य सामग्रियों और दवाओं को ही नेपाल में बिक्री की अनुमति मिलती थी। लेकिन कारोबार बढ़ाने और भारत को सकारात्मक संदेश देने के लिए नेपाल सरकार ने इस समय सीमा को घटाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। अब एक्सपायरी का 60 प्रतिशत समय रहने पर भी सामग्रियों को कस्टम से क्लियर कर दिया जाएगा। व्यापारियों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए नेपाल द्वाए विशेष टीम भी गठित किए जाने की खबर है।
नेपाल भारत मैत्री संघ बेलहिया शाखा के अध्यक्ष श्री चंद गुप्ता ने कहा है की नेपाल उत्पादों के उपयोग अवधि की समय सीमा घटाए जाने से दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ेगा। नेपाल सरकार का यह निर्णय सराहनीय है।
कमल भटराई, कस्टम चीफ बेलहिया नेपाल ने भी खबर की पुष्टि किया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे