नेपाल: सीमावर्ती जिलों में भारतीयों के बर्बादी का कई और खुलेगा दुकान
नेपाल: सीमावर्ती जिलों में भारतीयों के बर्बादी का कई और खुलेगा दुकान
आई एन न्यूज सोनौली बार्डर:
सीमावर्ती क्षेत्रों मे भारतीयों के बर्बादी का दुकान खोलने का जाल बिछा रहा है अब बॉर्डर से मात्र 3 किलोमीटर दूरी पर कसीनो खोलने का फैसला नेपाल सरकार ने लिया है।
बताया गया है की आज मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में कसीनो नियामवली में चौथा संशोधन किया गया है। अब कसीनो भारत-नेपाल की सीमा से मात्र तीन किलोमीटर के दायरे में भी संचालित हो सकेंगे। पहले यह दायरा पांच किलोमीटर था। संस्कृति, नागरिक, पर्यटन मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि इस बदलाव से नेपाल को बेहतर आमदनी होगी।
बता दे की भारत नेपाल सीमा से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर इस समय नेपाल के भैरहवा, नेपालगंज, विराटनगर में मिनी कसीनो चल रहे हैं। सीमा से सटे भैरहवा और नेपालगंज में एक-एक फाइव स्टार होटल मे विश्व स्तरीय कसीनो संचालित भी है। इन कसीनो के अपने नियम कानून कायदे हैं। कसीनो में नेपाली नागरिकों को प्रवेश मिलता है और ना ही उन्हें खेलने की अनुमति है।
भारतीय और विदेशी नागरिकों को ही प्रवेश मिलता है और उन्हें ही खेलने की अनुमति मिलती है। बताते चलें कि जब से सीमा से सटे बाजारों में मिनी कैसिनो खुले हैं तब से अब तक नौतनवा और गोरखपुर के दर्जनों युवा
अपनी जान गवा चुके हैं । कई बड़े व्यापारी कंगाल और बर्बाद हो गए हैं। सीमावर्ती जिलों में कैसीनो रूपी भारतीयों के बर्बादी की दुकान को लेकर भारतीय सीमा के व्यापारियों चिंता बढ़ गई है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सोनौली अजय और बबलू सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में कैसी में खुलने से भारतीय सीमा के व्यापारी तबाह और बर्बाद होगें। 3 किलोमीटर दूरी पर कैसीनो कहीं से उचित नहीं।





