चंद्रयान-2 लॉन्च-आज का दिन 130 करोड़ देशवासियों के लिए गर्व का दिन है—पीएम

चंद्रयान-2 लॉन्च-आज का दिन 130 करोड़ देशवासियों के लिए गर्व का दिन है---पीएम

चंद्रयान-2 लॉन्च-आज का दिन 130 करोड़ देशवासियों के लिए गर्व का दिन है—पीएम
आई एन न्यूज नई दिल्ली (सूत्र) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 को आज लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। जिसको लेकर भारत के लिए आज का दिन बेहद खास दिन है।
चंद्रयान-2 को लेकर ‘बाहुबली’ रॉकेट (GSLV MK-3) दोपहर 2.43 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। रॉकेट ने चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा दिया है। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लेकर सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद वैज्ञानिकों में खुशी की लहर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर नजर बनाए हुए थे। सफल लॉन्चिंग पर वैज्ञानिकों और इसरो की टीम को पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन 130 करोड़ देशवासियों के लिए गर्व का दिन है।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे