पाकिस्तान : रावलपिंडी के रिहायशी इलाके में गिरा सेना का विमान, 15 लोगों की मौत, 12 घायल

पाकिस्तान : रावलपिंडी के रिहायशी इलाके में गिरा सेना का विमान, 15 लोगों की मौत, 12 घायल

पाकिस्तान : रावलपिंडी के रिहायशी इलाके में गिरा सेना का विमान, 15 लोगों की मौत, 12 घायल
रावलपिंडी, पाकिस्‍तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार को तड़के पाकिस्‍तानी सेना का एक विमान क्रैश हो गया। यह विमान आबादी वाले इलाके गिरा जिससे 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में पांच क्रू मेंबर्स और 10 आम नागरिक शामिल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। राहत और बचाव दल के प्रवक्‍ता फारूक बट ने यह जानकारी दी है। हादसे को देखते हुए रावलपिंडी के अस्‍पतालों में इमर्जेंसी घोषित कर दी गई है।

दुर्घटना के चलते घटनास्‍थल पर आग भी लग गई, जिसके चलते कई घर तबाह हो गए। पाकिस्‍तानी सेना की ओर से कहा गया है कि यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। अचानक विमान ने नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से यह रावलपिंडी के बाहरी इलाके में मोरा कालू गांव में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।
बता दें कि साल 2016 में पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान में आग लग गई थी जिसमें 40 लोगों की मौत हो गर्इ थी। पाकिस्‍तान में सबसे बड़ी विमान दुर्घटना साल 2010 में हुई थी। ( एएफपी सूत्र)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे