नेपाल : सिद्धार्थनगर लायन्स क्लब गौतमबुद्ध द्वारा भैरहवा में किया गया वृक्षारोपण
आई एन न्यूज़ डेस्क भैरहवां नेपाल : रुपनदेही जिले के सिद्धार्थनगर के वार्ड नं0 4 स्थित श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर परिसर में लॉयन्स क्लब सिद्धार्थनगर गौतमबुद्ध द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्यातिथि डिस्ट्रिक्ट 325बी2 के गवर्नर एमजेफ़ अनूप पहारी एवं विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट 325बी2 के पूर्व गवर्नर (पीडिजी) एमजेफ अरुण प्रताप राणा रहे।

प्रमुख अतिथि अनूप पहारी ने अपने उदबोधन ने कहा कि रुपनदेही जिले में विकास के नाम पर बेलहिया से बुटवल तक निर्माणाधीन राजमार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों को काट दिया गया लेकिन अब जिले तथा नगर को सुंदर, हरा भरा तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ो को लगाना अनिवार्य है। उन्होंने लॉयन्स क्लब भैरहवां के अध्यक्ष गौतम गुप्ता एवं सभी सदस्यों को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हु की इन लोगों ने एक सुन्दर समाज तथा स्वच्छ वातावरण बनाने का वीणा उठाया है।
लॉयन्स क्लब सिद्धार्थनगर गौतमबुद्ध के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने बताया कि अभियान चलाकर सिद्धार्थनगर नगर पालिका से साथ ही साथ आस पास के क्षेत्रों को वृक्षारोपण के द्वारा हरा भरा एवं समृद्ध बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब के पदाधिकारी नीरज श्रेष्ठ, विनोद खरेल, अर्चित श्रेष्ठ, धीरज मालिक, समाजसेवी भैरव कलवार, नरेंद्र प्रसाद रौनियार, मनोज अग्रहरि, दुर्गा गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संयोजन सुमेर विक्रम खण्ड़ के अतिथियों का स्वागत, क्लब के सदस्य विपिन क्षेत्री ने ध्याजा अभिवादन तथा कार्यक्रम का संचालन रविकांत उपाध्याय ने किया।





