हाईटेक बनेगा सोनौली का होटल निरंजना,रोडवेज डिपो: मंडलायुक्त
हाईटेक बनेगा सोनौली का होटल निरंजना,रोडवेज डिपो: मंडलायुक्त
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: मंडलायुक्त गोरखपुर आज रविवार की दोपहर को परिवहन डिपो सोनौली पहुंचे और रोडवेज परिसर तथा उसके भवनों का निरीक्षण कर आरएम रोडवेज से आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद आयुक्त सोनौलो के होटल निरंजना पहुंचे होटल का अवलोकन कर पर्यटन अधिकारी से होटल के संबंध में जानकारी ली और उनसे कई प्रश्न भी किए।
होटल निरंजना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयंत नार्लिकर मंडला आयुक्त गोरखपुर ने कहा कि देश में हुए बदलाव, त्योहार एंव स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यह दौरा है । हमने सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि सोनौली रोडवेज डीपो को बेहतर तथा हाईटेक बनाने की योजना है। डीपो में खाने-पीने के सामान से लेकर एंबुलेंस, सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी आदि की व्यवस्था रहेगी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के मुद्दे पर कहा कि इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के निर्माण होते ही बाईपास का निर्माण हो जाएगा और जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी, वार्ता केन्द्र स्तर पर किया जा रहा है। श्री ने नार्लिकर ने
जिलाधिकारी से ड्रग्स कारोबार को समाप्त करने के लिए छापे डलवाने की और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्दैश दिए। इसके पहले रोडवेज बस पक्ष में मंडला मंडलायुक्त के सोनौली में प्रथम आगमन पर सुधीर त्रिपाठी चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली ने आयुक्त और डीएम को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान अमरनाथ उपाध्याय
डीएम महाराजगंज,क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर रविंद्र मिश्रा, आरएम रोडवेज डीबी सिंह गोरखपुर, एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह, सीओ नौतनवा राजू साव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राजनाथ यादव सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





