सोनौली बॉर्डर: कथा का समापन,कोटही माता मंदिर में विशाल भंडारा संपन्न

सोनौली बॉर्डर: कथा का समापन,कोटही माता मंदिर में विशाल भंडारा संपन्न

सोनौली बॉर्डर: कथा का समापन,कोटही माता मंदिर में विशाल भंडारा संपन्न
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर के नेपाली सीमा बेलहिया में स्थित माता कोटही के मंदिर में आज एक विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हजारों की संख्या में बच्चे, बूढ़े, साधु-संत तथा समाजसेवी, राजनैतिक व्यक्तियों ने भाग लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
बता दें कि गुरुवार को तीसरे दिन विशाल भंडारा का आयोजन नेपाल भारत मैत्री संघ के वरिष्ठ सलाहकार पशुपति कांदू ने भक्तमाल कथा का एक कार्यक्रम आयोजित का ररवा था जिसमें बेलहिया के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर कथा का रसपान
किया। कथा तीन दिनों तक लगातार कोटही माता मंदिर परिसर में चला। भक्तमाल कथा कथावाचक बाबा राम शरण दास जनकपुर रहे।
इस मौके पर मुख्य रूप से पशुपति कांदू, नेपाल भारत मैत्री संघ शाखा बेलहिया के अध्यक्ष श्री चंद गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू जायसवाल, सुरेंद्र क्षेत्री सहित बड़ी संख्या में लोग शरीक रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे