सोनौली: हेरोइन कारोबार को लेकर फिर छिड़ा जंग, मुखबिर लापता

सोनौली: हेरोइन कारोबार को लेकर फिर छिड़ा जंग, मुखबिर लापता

सोनौली: हेरोइन कारोबार को लेकर फिर छिड़ा जंग, मुखबिर लापता
इंडो नेपाल न्यूज़ सुनौली डेस्क
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर के मादक पदार्थ हेरोइन के कारोबार के लिए चर्चित गांव कैलाश नगर में अवैध हेरोइन के कारोबार को लेकर एक बार फिर से षडयंत्रों का जंग छिड़ गया है । इस जंग में एसएसबी और पुलिस का एक मुखबिर भी निशाने पर आ गया है।
खबरों के मुताबिक मादक पदार्थ हीरोइन के कारोबारियों के बीच इस जंग में अब तक आधा दर्जन लोग जेल में हवा रवा रहे है। और कुछ भूमिगत हो गए हैं। किंतु कारोबार थमा नहीं है । कारोबार पर एक सूत्री आधिपत्य जमाने के लिए एक बार से जंग शुरू हो गया है। इस बार इस जंग का कमान एक ऐसे व्यक्ति ने संभाला है जो मादक पदार्थ हेरोइन के कारोबार के आरोप में 20 वर्ष तक नेपाल की जेल से सजा काट कर आया है। इसने आते ही अपने कारोबार की कमान संभाल लिया और फिर गोरखपुर एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया, 5 महीने बाद छूटा और फिर से वर्चस्व का जंग छेड़ दिया है। इस बार इस लड़ाई में एसएसबी और पुलिस का मुखबिर पिस गया है।
बताया गया है कि मुखबिर पिछले रविवार से नौतनवा के छपवा से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है । हालांकि इस मुखबीर के गायब होने के संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
बताते हैं कि इस मुखबिर के कारण जेल से छूटे हेरोइन कारोबारी के भाई को करीब चार वर्ष पहले भारतीय सीमा से नेपाल पुलिस टांग ले गई थी। जो आज भी नेपाल की जेल में सजा काट रहा है। सोनौली नगर पंचायत के माधव राम नगर वार्ड में चल रहे अवैध मादक पदार्थ हेरोइन के कारोवार के लिए छिड़ा यह जंग खूनी संघर्ष का रूप ले सकता है। अगर समय रहते अधिकारियों ने नहीं चेता तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। हाला की मुखबीर के लापता होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस संवंध में राजू साव क्षेत्राघिकारी नौतनवा ने कहां कि
सोनौली बार्डर परीक्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की दिशा में  कटिबद्ध है ऐसे में सोनौली बॉर्डर की आसपास क्षेत्रों में धरपकड़ अभियान तेज किया गया है। इस पूरे मामले की जांच कराउगां।  महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे