एसएसबी की सतर्कता पर भारी पड़ी पुलिस की चुस्ती
एसएसबी की सतर्कता पर भारी पड़ी पुलिस की चुस्ती
सीमावर्ती गांव कुरहवां में तस्करी के माल बरामदगी का मामला।
आई एन न्यूज़ महाराजगंज डेस्क:
नौतनवा थाना क्षेत्र के कुरहवां टोले पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा भारी मात्रा में तस्करी के सामान बरामद कर बॉर्डर पर गश्त कर रहे एसएसबी की सतर्कता पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोगों का कहना है क्या एसएसबी बॉर्डर पर सो रही है?
खबरों के मुताबिक मंगलवार तड़के क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू साव ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ संपतिया पुलिस चौकी के मात्र 500 मीटर दूरी पर स्थित गांव कुरहवां जो भारत नेपाल सीमा से सटा हुआ है। उक्त गांव के 4 घरों में छिपा कर रखा गया लाखो रू० के दूसरे मुल्क का सामान बरामद कर सबको चौंका दिया है। सीमावर्ती गांव में तीसरी मुल्क के सामान की बरामदगी ने सीमा पर गश्त कर रहे एसएसबी की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।
सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न एजेंसियों में चर्चा है कि भारत नेपाल सीमा के दोनों पार सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाले प्रत्येक हलचल की खबर रखने वाली एसएसबी जिसके भरोसे पूरा बॉर्डर है वह आखिर कहां सो रही थी। नेपाल के रास्ते तीसरे मुल्क का सामान भारतीय सीमा में डंप करना और एसएसबी को कानो कान खबर तक न होना यह जांच और चिंता का विषय है।
(महाराजगंज उत्तर प्रदेश)








































