उज्जवला योजना गरीबो की योजना -समीर त्रिपाठी

उज्जवला योजना गरीबो की योजना -समीर त्रिपाठी

 

अई एन न्यूज नौतनवा/ महराजगंज:

प्रधानमंत्री द्वारा चलाय गए उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीब महिलायों को गैस कनेक्शन वितरित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने इस योजना को गरीबों के विकास की योजना बताया।

दुर्गापुर, महुआ एवं रामनगर के लाभार्थियों के बीच कनेक्शन का वितरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों के कल्याण के लिए संकल्प है वहीं देश के विकास को भी एक नई दिशा मिल रही है। नोटबंदी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस कदम से भ्रष्टाचारियों पर जहा नकेल कस उठा है वहीं कालेधन पर पूरी तरह लगाम लग चुका है। जो कालाधन जब्त हो रहा है उससे कल्याणकारी योजनाओं के संचालन को एक नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कृष्णशंकर सिंह, महामंत्री गजाधर दुबे, सुरेश साहनी, गया यादव, ऋषिकेश अग्रहरी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे