रेव पार्टी पर रेड, नशे में धुत मिले 34 लड़के, 9 लड़कियां
रेव पार्टी पर रेड, नशे में धुत मिले 34 लड़के, 9 लड़कियां
आई एन न्यूज फरीदाबाद: फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर एक फार्महाउस में दारू पार्टी चल रही थी। गुरुग्राम पुलिस को मिली सूचना के बाद शनिवार सुबह तीन बजे पुलिस की टीम ने फार्महाउस में छापामारी की। वहां से पुलिस ने 34 लड़के और 9 लड़कियों को नशे की हालत में हिरासत में लिया है। सभी 43 को वार्निंग देकर छोड़ दिया गया। जबकि बिना अनुमति के पार्टी करने वाले छह लोगो के खिलाफ पुलिस ने डीएलएफ़ फेज-1 थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। डीसीपी ईस्ट चंद्रमोहन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंधवाड़ी गांव के पास मन्नत पार्क पूल साइड में रेव पार्टी चल रही है।
इस पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर रेड की। इस दौरान पुलिस को पार्टी में कोई भी नशीली चीज नहीं मिली। हालांकि मौके पर 43 लोग मिले जिन्हें वार्निंग देकर छोड़ दिया गया। जबकि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सभी लोगों को 1000 के कूपन पर बुलाया गया था। अभी मामले की जांच चल रही है।





