‘साइकिल’ किसकी मुलायम या अखिलेश ?
अरिवलेश और मुलायम दोनो खेमा ठोक रहा है ताल आई एन न्यूज उ०प्र० /लखनऊ
समाजवादी पार्टी में जारी संकट अब बड़ा होता जा रहा है। पार्टी साफ तौर पर दो हिस्सों में बंटी दिखाई दे रही है। रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव खेमा ताकतवर स्थिति में दिखाई दे रहा है। वहीं मुलायम सिंह और शिवपाल खेमा भी अब ताल ठोंकता नजर आ रहा है।
अमर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, नेताजी ने एक बार कहा था कि अमर सिंह मेरे दिल में रहते हैं। नेताजी मुझे दिल से निकालेंगे तो दुख होगा। दल मेरे लिए महत्व नहीं रखता। अगर उनके साथ रहने पर नायक बना हूं, खलनायक बनने को भी तैयार हूं।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा, नेताजी इस वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, आगे भी रहेंगे। हम नेताजी के साथ मरते दम तक रहेंगे।
इस सबके बीच मुलायम सिंह दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने लखनऊ में मीडिया से कहा, समाजवादी पार्टी का चिह्न् मेरा हस्ताक्षर है। मीडिया ने हमेशा मेरा साथ दिया है। मेरी छवि पाक-साफ रही है। एक बार आरोप लगे लेकिन अदालत ने बरी कर दिया। मैं बीमार नहीं हूं। मुलायम सिंह, अमर सिंह के साथ दोपहर में दो बजे चुनाव आयोग पहुंचेंगे। उन्होंने 5 जनवरी को बुलाए गए अधिवेशन को भी रद्द कर दिया। इस बीच शिवपाल सिंह भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। (सूत्र)





