लखनऊ में बोले मोदी- मैं भष्टाचार को हटाना चाहता हूं और सपा-बसपा मुझे
उ०प्र० / लखनऊ जो हमारे साथ हैं उनका भी भला, जो नहीं है उनका भी भला हो जिम्मेवारी का अर्थ है सबका साथ-सबका विकास बीजेपी के लिए ये चुनाव एक जिम्मेवारी है
उक्त बाते लरवनऊ मे परिवर्तन रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा ।
उन्होंने कहा दलों के लिए ये चुनाव होगा, बीजेपी के लिए ये चुनाव हार जीत का मसला नहीं है हमें यूपी में आपका आशीर्वाद चाहिए एक दल पूरी ताकत से परिवार को बचाने में जुटा है और एक दल पैसे को ठिकाने लगाने में जुटा है । एक दल बेटे को स्थापित करने के लिए 15 साल से जुटा हुआ है । हर कोई भीम एप पर काम करे, बाबा साहेब को इससे बड़ी श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। बाबा साहेब को कारोबार और अर्थ व्यवस्था के बारे में सब पता था। बाबा साहेब को आर्थिक चिंतन में महारत हासिल की हुई थी, इसलिए एप का नाम भीम रखा है। निर्णय आपको करना है कि मोदी हटाया जाए या भ्रष्टाचार हटाया जाए। भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए, काले धन पर लगाम लगनी चाहिए या नहीं: प्रधानमंत्री ने लोगो से पूछा ।
उन्होने कहा हालातों को बदलने के लिए परिवर्तन आवश्यक है, इसीलिए ये परिवर्तन यात्रा आयोजित की गई ऐसा होने पर जनता पिछड़ती चली जाती है। हमारा किसान मेहनत करे लेकिन फल ना मिले तो कितना दुख होता है । दो दलों के बीच में राजनीति हम समझ सकते हैं लेकिन जनता के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए।
सरकारी पैसे का सही उपयोग हुआ होता तो हालात कुछ और होते । जब से दिल्ली में हमारी सरकार बनी है तब से यूपी सरकार को खर्च करने के लिए बहुत पैसा मिला है। जाति और धर्म से ऊपर उठ कर विकास के लिए वोट दीजिएगा । सूत्र





