लेहड़ा मंदिर लाइव: सीएम योगी आज 18 करोड़ के परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
लेहड़ा मंदिर लाइव: सीएम योगी आज 18 करोड़ के परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
आई एन न्यूज टीम:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्र के आज पहले दिन कुछ ही देर में महराजगंज जिले में मां लेहड़ा मंदिर पर आएंगे। और माँ शेरावाली के दरबार मे लगाएंगे अपनी हाजिरी ,लेहड़ा मंदिर में करीब एक घण्टे तक पूजा अर्चना करेंगे। प्रसिद्ध लेहड़ा मंदिर का सीएम योगी कराएंगे विकास,18 करोड़ की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला। इसके उपरान्त मंदिर परिसर के बगल में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और प्रथम नवरात्र को मुख्यमंत्री महराजगंज जिले को देगें सौगात।
मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम का पहली बार माॕ लेहड़ा देवी के मंदिर में आगमन हो रहा है।
इसके मद्देनजर प्रशासन अपनी तैयारी पूरी कर लिया है। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक रोहत सिंह सजवान ने निरीक्षण कर हेलीपैड व सभा स्थल को को कड़ी सुरक्षा घेरे में रखा है।
मुख्यमंत्री सुबह 11.10 बजे लेहड़ा मंदिर के पास बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरेंगे। सुबह 11.15 बजे वे लेहड़ा मंदिर में पहुंचेंगे तथा वहां दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक दर्शन, पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के रहेंगे कड़ें इंतजाम किए गए है। जिले के सभी तीन एएसपी, दस सीओ, जिले के सभी थानाध्यक्ष, पीएससी के साथ ही रेंज से अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गयी है। इसके अलावा महिला थानाध्यक्ष, पीआरडी व होमगार्ड के करीब 200 जवान तैनात किए गये। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
(महाराजगंज उत्तर प्रदेश)





