बृजमनगंज मिश्रवलियां प्राथमिक विद्यालय में जल जमाव
डा०उमाशंकर उपाध्याय
बृजमनगंज/महराजगंज
विकास खण्ड बृजमनगंज के ग्राम सभा मिश्रवलियां में स्थित य प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलियां में जल जमाव की वजह से छात्रों अभिभावकों व अध्यापकों को भारी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है ।
मालूम हो कि विकास खण्ड बृजमनगंज में कोल्हुई मार्ग पर स्थित ग्राम प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलियां है । वर्तमान में इस विद्यालय में पठन पाठन सबसे बड़ा मुसीबत बना हुआ है । वजह परिसर में भारी जल जमाव बना हुआ है । इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद सहायक अध्यापक अनिरुद्ध कुमार रमेश कुमार व संजीव कुमार सहित कुल चार अध्यापक तैनात है । इसमें पढ़ने वाले छात्र छ्त्राओं की संख्या भी बेहतर है । करीब 160 बच्चे अध्ययनरत है । इस तरह सब कुछ बेहतर होते हुए भी परिसर में जल जमाव एक गम्भीर समस्या बन गया है । मेन गेट से लेकर पूरा परिसर जलमग्न हो गया है । इस विषय में प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस सत्र में जलजमाव का प्रमुख कारण रोड ऊँचा बनने से परिसर काफी निचे हो गया । इस समस्या पर कई बार पहल किया पर जल निकासी की कोई सार्थक पहल नही की जा रही है । जिसके चलते विद्यालय परिवार को काफी असुविधा हो रही है ।





