सर्वे में आये चोंकाने वाले नतीजे,सपा सबसे आगे तो बीजेपी, और —-

सर्वे में आये चोंकाने वाले नतीजे,सपा सबसे आगे तो बीजेपी, और ----

दिल्ली न्यूज. उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए ओपिनियन पोल का दौर शुरू हो गया है।  सर्वे में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। 141-151 सीटों के साथ समाजवादी पार्टी सबसे आगे है। जबकि भाजपा और सहयोगी दल 129-139 सीट जीतते नजर आ रहे हैं। बसपा को 93-103 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को सिर्फ 13-19 सीटें मिलेंगी। सर्वे में सामने आया है कि यूपी का 75 फीसदी यादव वोटर सपा के साथ है। जबकि बीएसपी के साथ 4, भाजपा के साथ 14 और कांग्रेस के साथ 5 फीसदी यादव वोटर हैं। 54 फीसदी मुस्लिम सपा के साथ हैं, जबकि बसपा के साथ 14 प्रतिशत वोटर हैं। 9 फीसदी ने भाजपा को वोट देने की बात कही और 7 ने कांग्रेस का साथ देने को कहा। 12 फीसदी सवर्ण वोटर सपा, 8 फीसदी बसपा, 55 फीसदी भाजपा , 10 प्रतिशत कांग्रेस के साथ हैं। 56 फीसदी अन्‍य दलित बीएसपी, 16 फीसदी सपा, 13 फीसदी भाजपा तथा 11 प्रतिशत कांग्रेस के साथ हैं। जाटव में 7 फीसदी, बीएसपी 74 फीसदी, भाजपा 8 फीसदी और कांग्रेस को 4 फीसदी ने वोट देने की बात कही। सर्वे में हिस्‍सा लेने वाले 41 फीसदी लोगों को लगता है कि मायावती से बेहतर सरकार अखिलेश यादव ने दी है। यूपी सीएम के लिए पहली पसंद भी अखिलेश ही हैं। उन्‍हें 28 फीसदी लोग सीएम पद पर देखना चाहते हैं। जबकि मायावती को 21, योगी आदित्‍यनाथ को 4 फीसदी और मुलायम को 3 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। समाजवादी पार्टी के वोटरों से किए गए सर्वे में 83 फीसदी ने कहा कि वे अखिलेश को सीएम चाहते हैं, जबकि सिर्फ 6 फीसदी ने मुलायम का नाम लिया। सिर्फ 2 फीसदी ने रामगोपाल यादव को सीएम चुनने की बात कही। जब लोगों से यह पूछा गया कि क्‍या वह यह चाहते हैं कि अखिलेश की जगह मुलायम को सबका जबाब नही मे रहा । (सभार एबीपी न्‍यूज-लोकमत-सीएसडीएस )

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे