बस्ती: छात्र नेता की हत्या से भड़के युवक,पुलिस चौकी में तोड़फोड़, प्रदर्शन, आगजनी

बस्ती: छात्र नेता की हत्या से भड़के युवक,पुलिस चौकी में तोड़फोड़, प्रदर्शन, आगजनी

बस्ती: छात्र नेता की हत्या से भड़के युवक,पुलिस चौकी में तोड़फोड़, प्रदर्शन
आई एन न्यूज बस्ती डेस्क:
छात्रनेता कबीर तिवारी की हत्‍या से भड़के युवक बस्‍ती में सड़क पर उतर आए। पोस्टमार्टम के लिए बॉडी को लेकर जा रही एंबुलेंस को उन्‍होंने रोडवेज तिराहे पर रोक लिया। रोडवेज पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने के साथ ही कुर्सियों को बाहर निकाल कर आग लगा दी। रोडवेज परिसर में कुछ यात्रियों से भी मारपीट किये जाने की खबर है।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बैकफुट पर नज़र आई। बस्‍ती में अभी भी स्थ्‍िाति तनावपूर्ण बनी हुई है।  इसके पहले आज बुधवार की सुबह बस्‍ती मालवीय रोड के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने सुबह करीब दस बजे छात्रनेता कबीर तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली हाथ और सीने में लगी। बताया जा रहा है की कोतवाली थानातंर्गत रंजीत चौराहे के निकट एक प्लाट था। जिस पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार सुबह वह अकेले ही प्लाट पर जा पहुंचा। तभी बाइक सवार दो हमलावर पहुंचे और पिस्टल से फायर झोंक दिया। पुलिस ने मौके से दो हमलावरों को पकड़ लिया। शहर में ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल और अस्पताल में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। कोतवाली पर भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं।

बस्ती उत्तरप्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे