पटाखा मार्केट में लगी आग मची भगदड़, 22 दुकानें जलकर राख

पटाखा मार्केट में लगी आग मची भगदड़, 22 दुकानें जलकर राख

पटाखा मार्केट में लगी आग मची भगदड़, 22 दुकानें जलकर राख
आई एन न्यूज लरवनऊ डेस्क:
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के कचोरा गांव में शनिवार को साढ़े 11 बजे आतिशबाजी बाजार में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई।
बताया गया कि एक शराबी युवक भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखा जला रहा था। इसी दौरान एक दुकान में आग लग गई, जो देखते ही देखते बाजार की 22 दुकानों में फैल गई। जगह-जगह पटाखे होने के कारण धमाकों की तेज आवाज से पूरा बाजार दहल गया। कई किलोमीटर तक पटाखों की आवाज गूंजती रही, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बाजार में भी एकाएक भगदड़ मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पटाखा जलाने वाले शराबी युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बता दे कि आग लगने के कारण दस लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे