सपा सांसद के कार्यक्रम में भाजपाइयों की भीड़,सपाई नदारद

सपा सांसद के कार्यक्रम में भाजपाइयों की भीड़,सपाई नदारद

सपा सांसद के कार्यक्रम में भाजपाइयों की भीड़,सपाई नदारद
इण्डो-नेपाल न्यूज झांसी डेस्क: सपा के राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव के कार्यक्रम में भाजपाइयों का जमावड़ा रहा। भाजपा नेता ही मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। अलबत्ता सपा का कोई अदना कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में नहीं दिखा। राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह यादव के पिता स्व. पूर्व सांसद चौधरी हरमोहन सिंह 98वीं जयंती पर मोहन महोत्सव आयोजित था। कार्यक्रम का उद्धघाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ भोजपुरी कलाकार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महापौर प्रमिला पांडेय अतिथि के रूप में शामिल हुए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्व. हरमोहन सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने स्व. चौधरी हरमोहन सिंह यादव की शान में कसीदे पढ़े। कहा कि लीडर कैसा हो हरमोहन सिंह से सीखें। उनके आदर्श आज भी समीचीन हैं।उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए स्कूल, कॉलेजों की श्रृंखला शुरू की। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख दंगों के दौरान सिख समाज के लोगों को बचाने में आगे रहे। चौधरी हरमोहन सिंह के नक्शेकदम पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी चल रहे हैं। झांसी में पुष्पेंद्र यादव इनकाउंटर का भी मुद्दा उठा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होगी। अगर कोई दोषी होगा तो उसे सजा मिलेगी।
कार्यक्रम संयोजक सपा से राज्यसभा सदस्य चौधरी सुखराम सिंह यादव ने झांसी के पुष्पेंद्र यादव इनकाउंटर का मुद्दा उठाकर भाजपा नेताओं को असमंजस में डाल दिया। सांसद ने कहा कि झांसी की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा दिया कि इस मसले पर मुख्यमंत्री से बात की गई है। घटना की निष्पक्ष जांच होगी। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, बरेली के विधायक राजेश यादव मंचासीन रहे।
उद्धघाटन के बाद कुश्ती दंगल शुरू हो गया। पहली कुश्ती दिल्ली के सोहेल और झांसी के नितेश के बीच खेली गई। इसमें सोलेह ने बाजी मारी। दूसरी कुश्ती भिंड के राधेश्याम और झांसी के सोनू के बीच चल रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे