दिल्ली में आंतक फैलाने आए महिला पुरुष आतंकी गिरफ्तार –
आई एन न्यूज नई दिल्ली/दिल्ली
यमुनापार के मयूर विहार इलाके से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुरी संगठन केसीपी के कमांडर इन चीफ खोपरा रंजीत अकादमी रानी को एक महिला के साथ गिरफ्तार किये जाने की खबर है। गोपनीय सूचना के आधार पर दोनों को पुलिस ने दबोचा।
माना जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी राजधानी दिल्ली मे गड़बड़ी फैलाने की फिराक मे थे।
हालांकि मामले की जांच में जुटी स्पेशल सेल की टीम का कहना है कि अभी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही इनके दिल्ली आने की वजह का खुलासा हो पाएगा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह कार्रवाई आईबी द्वारा हाल ही मे जारी किए गए अलर्ट के मद्देनजर किया है। दरअसल आईबी ने दिल्ली में हमले की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया था।
अलर्ट के मुताबिक, आतंकी अपने शरीर या फिर जानवरों के शरीर के अंदर विस्फोटक डालकर एयरपोर्ट पर हमले को अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों को यह भी अलर्ट किया था कि आतंकी परफ्यूम की बोतल या कम्प्यूटर के प्रिंटर और काट्रेज के अंदर भी विस्फोटक छुपा कर हमला कर सकते हैं। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने हेलीकॉप्टर, माइक्रो लाइट प्लेन या फिर रिमोट कंट्रोल ड्रोन के जरिये भी आतंकी हमले की आशंका जताई है।
इंटेलिजेंस एजेंसी ने 6 जनवरी को दिल्ली पुलिस के साथ ये सूचना साझा किए थे। इसके मद्देनजर देश के प्रमुख शहरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आईबी के अलर्ट पर दिल्ली पुलिस भी चौकन्ना हो गई है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि आतंकवादी और दूसरे असामाजिक तत्व 26 जनवरी और बजट सेशन के दौरान दिल्ली-एनसीआर में पैरा ग्लाइंडिंग, पैरा मोटर, हैं%A








































