वकीलो का ऐलान-कोई नहीं लड़ेगा गैंगरेप के आरोपियों  केस

वकीलो का ऐलान-कोई नहीं लड़ेगा गैंगरेप के आरोपियों  केस
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:

तेलंगाना के रंगा रेड्‌डी जिले में 26 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या से देशभर में आक्रोश है। शनिवार को हैदराबाद के शादनगर थाने के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया।
लोगों ने आरोपियों को बिना किसी सुनवाई के फांसी पर चढ़ाने या उनका एनकाउंटर करने की मांग की। इस बीच, स्थानीय बार एसोसिएशन ने आरोपियों की पैरवी से इनकार कर दिया।
महिला डॉक्टर से दरिंदगी का मामला शुक्रवार को देशभर में सुर्खियों में आया। इसके बाद साइबराबाद पुलिस ने चार आरोपियों, मोहम्मद अरीफ, जोलू शिवा, जोलू नवीन और चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु को गिरफ्तार किया।
आरिफ की उम्र 26 साल है, जबकि बाकी आरोपियों की उम्र 20 साल है। सभी की गिरफ्तारी नारायणपेट जिले से हुई। ये सभी ट्रक ड्राइवर और क्लीनर हैं, जिन्होंने शराब पीने के बाद 7 घंटे तक डॉक्टर के साथ दरिंदगी की थी।
शादनगर के स्थानीय कोर्ट से संबंधित बार एसोसिएशन ने घटना के चारों आरोपियों का केस लड़ने से इनकार कर दिया है। बार एसोशिएसन ने कहा- कोई भी वकील अदालत में चारों आरोपियों की पैरवी करने नहीं जाएगा और उन्हें कानूनी सहायता भी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को महबूबनगर के फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया गया।


Translate »