ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों बोला हमला
ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों बोला हमला
ईरान ने इराक में अमेरिका के सैनिक ठिकानों पर हमला बोल दिया है। दो सैन्य ठिकानों पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। एयरबेस पर अमेरिका के साथ गठबंधन सेनाएं (Al-Assad and Irbil) तैनात हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ईरान ने करीब साढ़े पांच बजे इराक में अमेरिकी और गठबंधन सेना के ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। हमले में अमेरिका की अगुवाई वाली गठबंधन सेनाओं को अभी तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी बलों के ठिकाने पर हुए ताजा हमले पर दुख जताया है। ह्वाइट हाउस ने अपने बयान में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। ट्रंप को ईरान के हमले के बारे में जानकारी दी गई है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरानी मिसाइलें वहां गिरी जहां अमेरिकी सेना का बेस कैंप मौजूद है।
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के तुरंत बाद अमेरिका के मिलिट्री जेट्स हरकत में आ गए और आसमान में उनकी हलचल देखी गई। (एजेंसी)





