नेपाल ही नही भारत में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है भाई टीका पर्व

नेपाल ही नही भारत में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है भाई टीका पर्व
नेपाल ही नही भारत में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है भाई टीका पर्व
प्रांजलि जायसवाल अपने छोटे भाइयों को टीका लगाते हुए।

नेपाल ही नही भारत में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है भाई टीका पर्व
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: मित्र राष्ट्र नेपाल में भाई बहन के बरसों पुराना पारंपरिक रिस्ते पर आयोजित भाई टीका पर्व आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ब्राह्मणों, पुरोहितों के दिशा निर्देश पर शुभ मुहूर्त के अनुसार लोग बहनों से टीका लगवा रहे हैं।
इस क्रम में नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने आज मंगलवार की सुबह बहन शोभा राज्यलक्ष्मी शाही से टीका लगावे। पूर्व राजा शाह ने टीका लगवाने के लिए बहन शोभा के कमलादी स्थित निवास शोभा गृह पहुंचकर टीका लगवाए। जब कि भारतीय सीमा के नौतनवा फरेंदा, ठूठीबारी में नेपाली बहनो ने भारतीय भाइयों को टीका लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की।
बता दें कि नेपाल में भाई टीका भाई बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस पर्व पर भाई बहनों के घर जाते हैं और बहने उन्हें टीका लगाकर उनके दीर्घायु की कामना करती हैं। और भाइयों से आदरपूर्वक उपहार लेती हैं। दीवाली के पांचवें या अंतिम दिन “भाई दूज। नेपाल मे इसे भाई टीका के नाम से मनाया जाता है। भाई दूज नए चंद्रमा के बाद दूसरे दिन आता है। यह वह दिन है जिस दिन बहन, भाई के लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करती है।
यह त्यौहार बहनों और भाइयों के बीच प्रेम का प्रतीक है, और दोनों के बीच देखभाल और स्नेह के बंधन को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। इस त्यौहार पर, बहने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं। बदले में, भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। यह त्यौहार भी रक्षाबंधन की तरह ही भाई बहन के रिश्ते को और भी अटूट बनता है।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे