लाइमलाइट से बच्चे गायन के क्षेत्र में जिला ही नहीं देश का नाम करेंगे रोशन : गुड्डू खान
लाइमलाइट से बच्चे गायन के क्षेत्र में जिला ही नहीं देश का नाम करेंगे रोशन : गुड्डू खान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
लाईमलाईट मेरी नई पहचान के माध्यम से नौतनवा ही नहीं महाराजगंज जिले के गायन के क्षेत्र में कदम रखने वाले प्रतिभाओं को मंच देने के लिए लाइमलाइट सीजन 2 का आयोजन किया गया है । इस मंच के माध्यम से बच्चे जिला ही नहीं हैं। पूरी दुनिया में अपने जिले व देश का नाम रोशन करेंगे।
उक्त बातें शनिवार को नौतनवा नगर में स्थित अपने आवास पर वेब मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने कहा कि लाइमलाइट सीजन फर्स्ट के माध्यम से पिछले वर्ष हमने एक प्रयोग किया था। जिसका परिणाम काफी सराहनीय रहा। बच्चों की मांग और उत्साह को देखते हुए पिछले वर्ष जो कमियां रह गई थी उसको सुधारते हुए लाइमलाइट मेरी नई पहचान सीजन टू का महराजगंज, फरेंदा, कुल्हुई, लक्ष्मीपुर, सोनौली व नौतनवा में ऑडिशन कर बच्चों को चयनित किया गया है।
श्री खान ने कहा कि हमारे जिले के बच्चे और बच्चियां जिनकी प्रतिभाएं छुपी हुई हैं। उन्हें मंच देकर हम उस स्तर तक ले जाने का प्रयास कर रहे है। जहां के लिए वह कभी कल्पना भी ना किये होगें।
सीजन टू के जो विनर बच्चे होंगे उनका एल्बम भी लांच किया जायेगा और पिछले सीजन में जो बच्चे विजेता हुए थे उन्हें हम बांसुरी पिक्चर में गाना गवाने का प्रयास करेगें।
उन्होंने यह भी कहा कि इस बार महराजगंज ऑडिशन के दौरान लाइमलाइट मेरी पहचान की टीम ने मेरे पास फोन किया कि गेट के बाहर कुछ कंजड़ बस्ती के बच्चे खड़े हैं। जो ऑडिशन देने के इच्छुक हैं। इतना सुनते ही मैंने तुरंत उनसे कहा कि यही तो हमारा लक्ष्य है। और उन बच्चों को ऑडिशन देने का पूरा मौका दिया जाए। उसके बाद लाइमलाइट मेरी पहचान की टीम द्वारा उन बच्चों का ऑडिशन लिया गया और वह बच्चे सेलेक्ट भी हो गए।
श्री खान ने लोगो से अपील किया कि कल 2 फरवरी दिन रविवार को फाइनल राउंड में उन बच्चों को गाने का मौका दिया गया है। लाइमलाइट मेरी नई पहचान सीज़न 2 का फाइनल राउंड रविवार को सुबह 11:30 बजे से नौतनवा कस्बे में स्थित व्हाइट हाउस में प्रारम्भ होगा ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





