नई दिल्ली: केजरीवाल के सिर पर बंधा हैट्रिक जीत का सेहरा

नई दिल्ली: केजरीवाल के सिर पर बंधा हैट्रिक जीत का सेहरा

नई दिल्ली: केजरीवाल के सिर पर बंधा हैट्रिक जीत का सेहरा
आई एन न्यूज नई दिल्‍ली डेस्क: दिल्‍ली विधानसभा में मतगणना के बाद फिर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्‍यमंत्री बने। आप 70 में से 63 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को महज सिर्फ 7 सीटें ही मिल पायी है। आप के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया।
दिल्‍ली में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली ने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा किया। नई राजनीति देश के लिए शुभ संकेत है। दिल्‍ली ने नई राजनीति को जन्‍म दिया है। ये मेरी नहीं दिल्‍ली वालों की जीत है। सिर्फ दिल्‍ली नहीं, भारत माता की जीत है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है। मैं इसके लिए हनुमान जी को भी धन्यवाद देता हूं। आज मेरी पत्‍नी का जन्‍मदिन है। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें। ‘जीत के बाद परिवार के साथ अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर जा रहे हैं।
मतगणना में आप के सभी बड़े चेहरे चुनाव जीत गए हैं। इनमें नई दिल्‍ली से अरविंद केजरीवाल, पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया, शकूरबस्‍ती से सत्‍येंद्र जैन, नजफगढ़ से कैलाश गहलोत, कालकाजी से आतिशी, राजेंद्र नगर से राघव चड्ढा, सीमापुरी से राजेंद्र गौतम, बाबरपुर से गोपाल राय, तिमारपुर से दिलीप पांडेय, बल्‍लीमारान से इमरान हुसैन, ओखला से अमानतुल्‍ला खान और शाहदरा से रामनिवास गोयल शामिल हैं। सिर्फ करावल नगर से दुर्गेश पाठक चुनाव हार गए।
गोपाल राय ने कहा कि नफरत की राजनीति का अंत की शुरुआत हुई है। दिल्‍ली से इसकी शुरुआत हो गई है। ये जीत सिर्फ दिल्‍ली तक नहीं सिमटेगी।
पटपड़गंज के विधायक मनीष सिसोदिया ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि मैं पटपड़गंज विधानसभा का फिर विधायक बनने पर खुश हूं। भाजपा ने नफरत की राजनीति करने की कोशश की लेकिन दिल्‍ली के लोगों ने काम करने वाली सरकार को चुना है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे