नेपाल में कोरोना का खौफ, फीकी रही होली।

नेपाल में कोरोना का खौफ, फीकी रही होली।

नेपाल में कोरोना के खौफ फीकी रही होली
आइ एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारतीय सीमा से सटे मित्र राष्ट्र नेपाल में इस वर्ष होली फीकी रही। लोगों में कोरोना वायरस का खौफ इस कदर रहा कि काफी लोगों ने होली खेलने से परहेज कर दिया। तराई से सटे क्षेत्रों में जहां लोगों ने मंगलवार को होली की होली खेली वही पहाड़ी क्षेत्रों के काठमांडू, पोखरा समेत अन्य पहाड़ी जिलों में सोमवार को होली धूमधाम से मनाई गई।
कोरोना वायरस को लेकर लोगो में सतर्कता दिखी। लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाए। लेकिन अधिकतर लोग मुंह पर मास्क लगाए रहे। पाल्पा व बुटवल में नेपाल के पारंपरिक नृत्य के बीच महिलाओं ने होली गीत गाया। चौक-चौराहों पर होली मिलन के समारोह आयोजित हुए। रूपंदेही, नवलपरासी व कपिलवस्तु जिले में पहाड़ी मूल के लोगों ने होली खेली।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे