पत्रकार के पिता का निधन, पत्रकारो ने जताया शोक
पत्रकार के पिता का निधन, पत्रकारो ने जताया शोक
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
आज शुक्रवार को नौतनवा में
एक शोक सभा आयोजन किया गया। गोरखपुर न्यूज़ 18 के वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह के पिता डॉ गया प्रसाद सिंह के निधन पर पत्रकारो ने गहरा शोक व्यक्त किया।
बता दे कि डॉ जी०पी० सिंह का स्वर्गवास गोरखनाथ हॉस्पिटल में इलाज़ के दौरान बीते 18 मार्च को हो गया था। जिनका 19 मार्च को गोरखपुर के राजघाट में अंतिम संस्कार किया गया । स्वर्गीय डॉ० जीपी सिंह नौतनवा के जायसवाल मौहल्ले के निवासी थे, और क़स्बे में ही काफी दिनों तक प्रेक्टिस करते रहे । स्वर्गीय डॉ गया प्रसाद सिंह जी काफी सरल और मिलनसार व्यक्ति थे ।
नौतनवा निवासी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार अनिल सिंह के पिता के मृत्यु पर नौतनवा के वरिष्ट पत्रकार रवि त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी,जीत बहादुर गुप्ता, राहुल त्रिपाठी, गुड्डू जायसवाल, अतीक अहमद, आलोक जोशी, अजय जायसवाल, धर्मेंद्र चौधरी, विजय चौरसिया, अरविंद त्रिपाठी, आलोक जोशी, गोल्डी श्रीवास्तव, हेमंत यादव, अतुल जयसवाल, राजेश जयसवाल, गुलाम इद्रीशी,
दिनेश जायसवाल, अरविंद मिश्रा समेत तमाम पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया ।





