योगी सरकार के तीन वर्ष पूरे, वाहिनी ने मिठाई बाट जताई खुशी

योगी सरकार के तीन वर्ष पूरे, वाहिनी ने मिठाई बाट जताई खुशी

योगी सरकार के तीन वर्ष पूरे, वाहिनी ने मिठाई बाट जताई खुशी
आई एन न्यज नौतनवा डेस्क:
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यकाल को सफलतापूर्वक 3 साल पूरा होने पर नौतनवा स्थित संगठन कार्यालय पर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कहा कि परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की जनता की भावनाओं के अनुरूप सरकार चलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इन्होंने 3 साल के कार्यकाल में गरीबों मजदूरों बेसहारा लोगों तथा किसानों और व्यापारियों के चेहरे पर खुशी लाने का हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक नकल विहीन बनाने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का कार्य किया है इसके साथ ही उन्होंने किसानों के चेहरे पर खुशहाली देखने के लिए बंद पड़ी गन्ना मिलों को चालू कराने तथा चालू हालत रहे गन्ना मिलो को और बेहतर करने का कार्य किया है। इसके साथ ही अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण भी किया है। जनता भयमुक्त होकर अपना कार्य कर रही है भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी उन्होंने अंकुश लगाया है ।
उत्तर प्रदेश के हर जिलों में उन्होंने केवल मेडिकल कॉलेज खुलवाया बल्कि उसकी ओपीडी को भी चालू कराया है । उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थल और धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करा कर उसका भी काया कल्प कराया है ।
योगी जी की सरकार ने बिना भेदभाव के प्रदेश में कार्य किया है। उनके क्रियाकलापों पर कोई उंगली नहीं उठा सकता उन्होंने अपने 3 साल के कार्यकाल में जनता का विश्वास जीता है । इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश साहनी राधेश्याम गुप्त महेंद्र भारती ओम प्रकाश वरुण अर्जुन वरुण राधेश्याम यादव रामप्यारे यादव राधेश्याम चौधरी कन्हैया यादव एरोप्लेन मिश्रा अवधेश चौबे राहुल दुबे बिरजू मद्धेशिया राधेश्याम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे