सोनौली बॉर्डर:मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
सोनौली बॉर्डर:मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार।
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क :
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर के पास पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो युवको के पास है 175 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों के मुताबिक पुलिस ने एक विशेष सूचना पर सोनौली थाना क्षेत्र के एक पगडंडी मार्ग से देर शाम को नेपाल की तरफ जा रहे दो संदिग्ध युवको को सोनौली चौकी प्रभारी अशोक कुमार एसएसबी टीम के साथ गश्त के दौरान दोनो संदिग्ध युवको को जैसे ही रोका वह नेपाल की तरह भागने लगे जिस पर जवानों ने दोनो को दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी तलाशी लिया तो उसके पास से छिपा कर रखा गया हेरोइन बरामद हुआ।
पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर हेरोइन की तौल कराई तो सूरज अर्याल निवासी बुटवल नेपाल के पास से 65 ग्राम तथा दूसरा राज खान उर्फ ललकु निवासी जुगौली सोनौली के पास से 110 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे दबोच लिया।
पुलिस ने उक्त युवक के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 8/22/23 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोना को न्यायालय प्रस्तुत कर दिया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





