सोनौली बार्डर पर कोरोना वायरस की जांच में सेना तैनात
सोनौली बार्डर पर कोरोना वायरस की जांच में सेना तैनात
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए अब नेपाल सरकार ने अपनी सेना को भी मैदान में उतार दिया है। सेना के जवानों की नेपाल भारत सीमा पर लगे स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनाती कर दी गई है। सोनौली सीमा पर लगे स्वास्थ्य केंद्र को अब नेपाली सेना और सशस्त्र बलो के हवाले कर दिया गया है।
नेपाली सेना के जवान अब नेपाल में प्रवेश कर रहे लोगो की स्वास्थ्य जांच कर रहे है। नेपाल सरकार कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की चूक नही चाहती है। ऐसे में सभी सीमाओं पर अब सेना के जवानों की तैनाती कर दी जा रही है। जिससे एक भी नागरिक बिना स्वास्थ्य परीक्षण के नेपाल में प्रवेश न कर सके। नेपाल के उपप्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भारत मे तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को देखते हुए हमारी सरकार ने सेना को मैदानी इलाको में तैनात कर दिया गया है। जिससे भारत से नेपाल में प्रवेश कर रहे लोगो की बकायदा स्वास्थ्य जांच हो सके। इस क्रम में आज से भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर सेना के जवानो ने स्वास्थ केन्द्रो पर मोर्चा सम्भाल लिया है।





