नौतनवा कस्बे में भूख से बिलबिला रहे हैं 22 लोग
नौतनवा कस्बे में भूख से बिलबिला रहे हैं 22 लोग
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के गौतम बुधनगर में मिर्जापुर के चुनार से आए१ फेरीवाले 22 लोग भूख प्यास से बिलबिला रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। मोहल्लेवासी यदि मेहरबान हुए और मानवता का परिचय दीजिए तो उनके भूख की आग पूरी तरह बुझ नहीं पा रही है। एक तरफ महराजगंज के डीएम डॉ उज्जवल कुमार ने कहा है कि नगर पालिका परिषद भोजन बनवा कर पैकेट में ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें हर हाल में भोजन पहुंचावे लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं है।
नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारी लंच पैकेट बांटने का दावा कर फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बाज नहीं आ रहे।
फंसे लोगों ने पत्रकारो द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नंबरो पर संपर्क किया तो हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंचकर उनकी व्यथा को सुना जो काफी चौकाने वाला रहा । भूख प्यास से उनकी आवाजें थम रही थी। मिर्जापुर जिले के चुनार तहसील के निवासी बाबूलाल, परदेशी राम, रामदास, प्रदीप कुमार, राज कुमार, राजू ,बसंत लाल महेश, राजू, संजय, रविशंकर, पप्पू, राधे, पिंटू, शेखर साहनी, छेदीलाल, ओमप्रकाश, सनी कुमार, अनिल संजय, प्रमोद कुमार एवं रमेश आदि लोगों ने पत्रकारों को बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था कुछ भी नहीं है। मानवता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। हम लोगों ने कई बार गांधी चौक पर स्थित पुलिस से भी संपर्क किया। लेकिन वहां से भगा दिया गया ।
इन लोगों का यह भी कहना है कि तहसील में कई बार चक्कर लगा चुके लेकिन कोई भी अधिकारी मिलने को तैयार नहीं हुआ । ऐसे में हमें खाने की व्यवस्था हो ना हो लेकिन हमें अपने आशियाने तक पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चहिए।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नौतनवा वीरेंद्र राव से पूछा गया तो उन्होंने बड़े हैं सहज लहजे में कहा कि ठीक है देखा जाएगा। इनकी बातों से ऐसा लगा सरकारों के आदेश का कोई असर नहीं है। बाहर के रहने वाले फेरीवाले यदि किस लोग सड़क पर उतर जाए तो दिल्ली और नोएडा वाली स्थिति से इंकार भी नहीं किया जा सकता।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





