इंडो नेपाल न्यूज़ की खबर का असर: नौतनवा से मजदूरों को किया रवाना
इंडो नेपाल न्यूज़ की खबर का असर: नौतनवा से मजदूरों को किया रवाना।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
मिर्जापुर से नौतनवा में रोजी-रोटी के लिए काम कर रहे 22 मजदूर लांकडाउन के दौरान नौतनवा में फंसे थे और भूख प्यास से बिलबिला रहे थे । आज रविवार को उन्हें स्थानीय प्रशासन ने सम्मानजनक ढंग से उनके आशियाने तक रोडवेज बस से उन्हें रवाना कर दिया।
बता दें कि मीडिया हेल्पलाइन डेस्क को सूचना मिली थी कि नौतनवा के वार्ड नंबर 14 गौतम बुधनगर में 22 मजदूर बिना खाए पिए पड़े हुए हैं। इस सूचना पर मीडिया कर्मियों ने मामले को गंभीरता से लिया। जिस पर प्रशासन हरकत में आ गई। और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के निर्देशन में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर उनको भोजन कराकर एवं सोनौली डीपो की बस नंबर यूपी 53 डीटी 9425 से उन्हें मिर्जापुर के लिए रवाना कर दिया।
इन मजदूरों में मिर्जापुर जिले के चुनार तहसील के निवासी बाबूलाल, परदेशी राम, रामदास, प्रदीप कुमार, राज कुमार, राजू ,बसंत लाल महेश, राजू, संजय, रविशंकर, पप्पू, राधे, पिंटू, शेखर साहनी, छेदीलाल, ओमप्रकाश, सनी कुमार, अनिल संजय, प्रमोद कुमार एवं रमेश आदि लोग शामिल रहे।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने कहा कि मीडिया कर्मियों द्वारा मामला संज्ञान में लाने पर मैंने इंस्पेक्टर नौतनवा परमाशंकर यादव को निर्देशित किया कि तत्काल उनको उनके गंतव्य तक भिजवाने की व्यवस्था करें । जिस पर इंस्पेक्टर ने मजदूरों को भोजन कराकर रोडवेज बस से मिर्जापुर रवाना कर दिया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





