धूम धाम से मनाया गया शहीद दिवस निकाली झाकी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज
शहीद दिवस के अवसर पर भारत नेपाल के बॉर्डर पर स्थित कस्बा सोनौली के आइडियल पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने विभिन्न तरह के भव्य झांकी निकाल नगर भ्रमण कर वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें याद किया ।
सोमवार की सुबह 10:00 बजे से कस्बे के स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल में नगर के गणमान्य नागरिकों ने वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया ।
इस क्रम में विद्यालय के बच्चों ने शहीदों की याद में दर्जन भर विभिन्न तरह की झांकियां निकाला यहां तक की सर्व शिक्षा अभियान को भी झांकी में समेटे रहा। बच्चे विद्यालय परिसर से चलकर कस्बे के प्रमुख मार्ग से होकर पूरा नगर भ्रमण करते हुए भारत-नेपाल सरहद के द्वार से होकर विद्यालय के लिए लौट गये । इस मौके पर मुख्य रुप से एस एसबी सोनौली मेन गेट के सब इंस्पेक्टर अविनाश कुमार व्यापारी नेता विजय रौनियार जगदीश जायसवाल रामानन्द रौनियार विजू प्रसाद सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । उपस्थित अतिथियों के प्रति विद्यालय के प्रबंधक अहमद हुसैन तथा प्रधानाचार्य जावेद अहमद ने आभार प्रकट करते हुए वीर शहीदों को नमन किया।





