नेपाली लड़कियो की तस्करी के आरोप मे दो महिला समेत चार हिरासत मे
सोनौली के अन्तरराष्ट्रीय रोडवेज बस अडडे मे एसएसबी जवाने ने दिल्ली से कुबेत जाने वाली दो नेपाली बालाओं को पकड़ा पूछ् ताछ जारी ।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क /महराजगंज
एसएसबी की खुफिया बिगं ने बीते देर शाम को दिल्ली से कुबेत भेजे जाने वाली दो नेपाली बालाओ समेत चार युवको को मानव तस्करी के आरोप मे हिरासत मे लिये जाने की खबर है ।
मंगलवार की देर शाम को भारत नेपाल सीमा के अन्तर राष्ट्रीय महत्व के सोनौली स्थित रोडवेज बस डीपो मे एसएसबी की खुफिया विंग के जवानो की सूचना पर टीम ने दो नेपाली लड़कियो के साथ दो दलालो को भी पकङ लिया और उनसे पूछ ताछ किया तो लड़कियो ने बताया कि वह दिल्ली जा रही थी और वहा से उन्हे कुवेत जाना है । एसएसबी जवानो ने लड़कियो को नेपाल से बार्डर पार करा कर लाने वाले दो नेपाली युवको को अपने हिरासत मे लिये जाने की खबर है ।
देर रात तक एसएसवी और पुलिस के अधिकारी मामले की गहराई तक पहुचने के लिए पूछ ताछ मे जुटे रहने की सूचना है । यहा तक हियूमन ट्रेफकिंग सेल महराजगंज की टीम भी इनके सम्पर्क मे रही ।
पुलिस सुत्र बताते है कि पकडे गये दोनो युवको का अत्तरराष्ट्रीय मानव तस्करो के गिरोह से सम्बंध हो सकता है । जिसकी जाच पड़ताल की जा रही है । एसएसवी के एक अधिकारी ने अपना नाम नही छापने की सर्त पर बताया कि मामला संज्ञान मे है किन्तु इस सम्बंध में कुछ कहना अभी उचित नही है ।
कोतवाल सोनौली टी०पी० श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसबी द्वारा दो नेपाली लड़कियो के साथ दो युवको रोके जाने की सूचना थी किन्तु मामला हमारे यहा अभी तक नही आया है ।





