महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र– अखिलेश्वरानंद
महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र– अखिलेश्वरानंद
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
महाराष्ट्र में लगातार साधु संतों की हत्या से आक्रोशित उत्तर प्रदेश महाराजगंज जिले के सोनौली सन्यास आश्रम के स्वामी अखिलेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी को रजिस्ट्री पत्र भेजकर महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाने की मांग किया गया है।
श्री स्वामी ने कहा कि महाराष्ट्र के पालघर में पंच दशनाम जूना अखाड़ा के दो साधुओं की नृशंश हत्या कर दी गई अभी हम मामला ठंडा भी नहीं हुआ महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिवाचार्य निर्माण रूद्र पशुपतिनाथ महाराज की निर्मम हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि महाराष्ट्र में साधु संतो के हत्या के अभियान की श्रृंखला चरण बद्ध तरीके और सुनियोजित ढंग से आरंभ हो चुकी है। जिसमें सरकार पुलिस वामपंथी मुस्लिम तथा ईसाई असामाजिक तत्व संयुक्त रूप से सम्मिलित होकर सनातन धर्म के विरुद्ध महाराष्ट्र में मोर्चा खोल दिया है जिसके कारण कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। जब महाराष्ट्र सरकार एक साधु की रक्षा नहीं कर पा रही है तो आमजन की कैसे रक्षा कर पाएंगे।
उन्होंने कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए उनसे अनुरोध किया गया है कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उस राज्य की विधानसभा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करके वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ।
जिसे अमन चैन कायम रह सके।





