सोनौली बार्डर:नेपाल से भारतीयो को वतन लाये जाने का सिलसिला तेज
सोनौली बार्डर:नेपाल से भारतीयो को वतन लाये जाने का सिलसिला तेज
आई एन न्यूज सोनोैली डेस्क:
भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर के रास्ते आज मंगलवार को पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से करीब 246 भारतीय नागरिक भारतीय सीमा में प्रवेश किये। सभी नागरिक उ०प्र० के विभिन्न जिलो के रहने वाले है। जिनका भारतीय सीमा में एक विशेष टीम सभी नागरिको का तहसीलदार नौतनवा के देख रेख में उनका नाम पता जिला एक फार्म पर लिखने के बाद चिकित्सको की टीम द्वारा स्क्रीनिंग के बाद इमीग्रेशन कार्यालय में सभी नागरिक उक्त फार्म लेकर पहुंचकर कर उनका नाम अपने कमपयूटर में अंकित कर उन्हे जिलेवार वाहन से भेजने की व्यवस्था प्रशासन कर रहे है।
तहसीलदार नौतनवा अशोक कुमार गुप्त ने बताया कि करीब दो सौ 46 भारतीय नागरिक नेपाल से आये है। सभी को भोजन कराकर स्क्रीनिग के बाद इनका पूरा डाटा इमीग्रेशन विभाग फीड कर रहा है। इसके उपरान्त उन्हें भेजा जायेगा।
महराजगंज उ०प्र०





