सोनौली बॉर्डर का बदला रहा नजारा, भारतीय नागरिक लौटे अपने वतन
सोनौली बॉर्डर का सुबह से बदला रहा नजारा,भारतीय नागरिक लौटे अपने वतन।
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के सोनौली सरहद का आज बुधवार की सुबह से ही नजारा बदला बदला सा रहा। हजारों की संख्या में आज नेपाल के विभिन्न शहरों से लोग सोनौली बार्डर पहुंचे और नेपाल से स्क्रीनिंग के बाद उन्हें नेपाल से भारत में लाया गया । भारतीय सीमा के सोनौली इमीग्रेशन कार्यालय में उनका पूरा डाटा फीड किया गया। उसके उपरांत उन्हें सरकारी बसों से विभिन्न शहरों के लिए रवाना किया गया।
आज करीब एक हजार के आसपास भारतीय नागरिक नेपाल से भारत में प्रवेश किए। उनके घरो तक उन्हे पहुंचाने के लिए दस सरकारी बसो को लगाया गया है। नेपाल से आने वाले नागरिकों की व्यवस्था देखने के लिए होटल निरंजना के कंपाउंड में कैंप कर रखें राजनाथ यादव अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली तथा नौतनवा अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने बताया कि सभी नागरिकों की जांच और इंट्री के बाद इनके घरों के लिए इन्हें रवाना किया जाएगा इनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





