कोरोना महामारी से बेहतर तरीके से निपट रही सरकार -जयप्रताप सिंह

कोरोना महामारी से बेहतर तरीके से निपट रही सरकार -जयप्रताप सिंह

कोरोना महामारी से बेहतर तरीके से निपट रही सरकार -जयप्रताप सिंह

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
उ०प्र० प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री जयप्रताप सिंह आज शनिवार को जनपद का भ्रमण कर फरेंदा स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने डिलीवरी रूम, ओपीडी इंट्रीटिप्सी, टेलीमेडिसिन , एनआईसीयू ओ0टी आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था में और ध्यान देने की जरूरत बताई।
उन्होंने सीएचसी में सर्जन की कमी को महसूस किया और दूर किए जाने का आश्वासन भी दिया। इसके उपरान्त श्री सिहं ने संयुक्त जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, इन्वेस्टिगेशन, पैथोलॉजी,अल्ट्रासाउंड ,ईसीज ,
ब्लड बैंक, डिलीवरी रूम, डिजिटल एक्सरे , वरिष्ठ नागरिक , शिशु रोग, मेडिसिन, एवं सर्जिकल आदि वार्डो सहित अन्य पटलो का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्हे व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली किन्तु सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। इसके अतिरिक्त उन्होंने एलपी दवा के टेंडर आदि की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करा लिए जाने के निर्देश दे दिए ।

इस अवसर पर उन्होने पत्तकारो को बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण इमरजेंसी के अतिरिक्त प्रभावित चिकित्सा सेवाओं को पुन: बहाल किया जाएगा ताकि स्थानीय स्तर पर होने वाली समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि शासन स्तर पर इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से बेहतर तरीके से निपट रही है । यही कारण है कि कोरोना मरीजों के बढ़ने के साथ ही ठीक होने वालों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

इस अवसर पर विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह तथा सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, जिला अध्यक्ष भाजपा परदेसी रविदास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एके श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 एके राय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आइए अंसारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे