सोनौली से उजड़ रही दुकाने पलायन कर रहे व्यापारी 

सोनौली से उजड़ रही दुकाने पलायन कर रहे व्यापारी 

सोनौली से उजड़ रही दुकाने, पलायन कर रहे व्यापारी 

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के व्यापारिक कस्बा सोनौली में करीब 65 दिन बीत जाने के बाद भी पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। व्यापारी खासा परेशान है, और बंदी से दुखी होकर सोनोैली से पलायन करना शुरू कर दिया है।

भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के सोनौली बार्डर से प्रतिदिन हजारों हजार की संख्या में देशी विदेशी पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों का आवागमन होता रहा है । यह बाजार पूरी तरह से नेपाल पर आधारित है। भारत नेपाल के दोनों देशों में लाक डाउन होने के कारण आवागमन पूर्ण रूप से ठप है । सरहद के दोनों पार के बाजारो में सन्नाटा छाया हुआ है।

नेपाली सीमा के बेलहिया में जहां पूर्ण रूप से बंदी है, वहीं भारतीय सीमा का सोनौली कस्बे में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
बता दें कि भारतीय सीमा सोनौली जिसे अंतरराष्ट्रीय महत्त्व का व्यापारिक कस्बा कहां जाता है। 2 माह से लगातार लाक डाउन के कारण तमाम व्यापारियों ने सोनौली कस्बे से अपनी दुकानें खाली कर पलायन शुरू कर दिया है।
इंडो नेपाल न्यूज़ को व्यापारी रूपेश अग्रवाल, पवन जायसवाल,  प्रेम मद्धेशिया सहित दर्जनो व्यापारियो ने बताया कि सोनौली में दुकानों का भाड़ा और स्टाफ खर्च इतना अधिक है कि इस लाक डाउन में ज्यादा दिनों तक सोनौली कस्बे में रुक पाना व्यापारियों के लिए अब संभव नहीं है। जिसका परिणाम है कि तमाम व्यापारी अपनी दुकानें खाली करना शुरू कर दिए है। आधे से अधिक दुकानें खाली हो जाएंगे। व्यापारी सोनौली से पलायन कर जाएंगे।
बॉर्डर पर रहने वाले हजारों लोग एक बार फिर बेरोजगार होने के कगार खड़े हो गए हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे